शाहजहांपुर, मार्च 5 -- यूपी के शाहजहांपुर में होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अलग रह रही पत्नी के घर पहुंचे पति ने पहले उसके साथ रह रहे युवक पर तेजाब फेंका और फिर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान हुए संघर्ष में आरोपी पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी की है। यहां किराए के मकान में रह रही करीब 30 वर्षीय आरती की बुधवार सुबह हत्या कर दी गई। आरती अपने पति मनमोहन पांडेय से अलग रह रही थी और पिछले कुछ महीनों से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार मनमोहन मूल रूप से थाना रोजा क्षेत्र का रहने वाला है। करीब दस ...