कन्नौज, मार्च 2 -- तालग्राम, संवाददाता। होली के रंग में किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े। इसके लिए बिजली विभाग ने व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है। शासन के निर्देश पर दो मार्च से चार मार्च तक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसको लेकर उपखंड स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विद्युत निगम पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर, लाइनों और अन्य उपकरणों की मरम्मत कार्य में जुटा है। उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर मीटरों की जांच भी कराई जा रही है। ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। उपखंड अधिकारी अगस्त्य मौर्या ने बताया कि उपखंड के सभी बिजली उपकेंद्रों पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गए है। होली के दौरान लाइनों में आने वाले फॉल्ट को तत्काल दुरुस्त करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.