नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। होली के उल्लास में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हल्की चूक भी भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि होली पर किसी परेशानी से बचने के लिए सिंथेटिक रंगों की जगह हर्बल गुलाल का इस्तेमाल करें। साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें। खास तौर पर मिलावटी खाद्य वस्तुओं के प्रति सतर्क रहें। बाजार से खरीदी गई मिठाइयों व गुजिया का इस्तेमाल कम करें। गुजिया घर की बनी हो तो ज्यादा बेहतर है। ताकि, होली का रंग फीका न पड़ने पाए। दरअसल, त्योहारों में मिठाइयों, नमकीन इत्यादि खाद्य वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। इस वजह से खोया, पनीर व मिठाइयों में मिलावट बढ़ जाती है। मिलावट की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है और सैंपल भी उठाए हैं। फिर भी लोगों को खुद भी सतर्क रहना चाहिए। डॉ...