कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। रंगों के पर्व होली के मद्देनजर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने देवीगंज बाजार स्थित दुग्ध डेयरियों में छापेमारी की। खाद्य सामग्रियों की जांच की। नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने देवीगंज स्थित ठाकुर डेयरी से घी का नमूना लिया। इसके बाद विकास डेयरी से भी घी का सैंपल लिया गया। जांच के दौरान डेयरियों में खाद्य पदार्थों का व्यवस्थित भंडारण नहीं मिला। साथ ही वहां कार्यरत श्रमिकों के वार्षिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर विभाग ने नोटिस जारी कर संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दिया कि होली जैसे त्योहार पर मिलावटी मावा, घी, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री क्षम्य नहीं होगी और दोषी पाए जाने प...