फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डबुआ कॉलोनी में होली (दुल्हेंडी) वाले दिन धक्का देने का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल युवक की 15 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई। डबुआ थाना पुलिस ने मंगलवार को मृतक के भाई की शिकायत पर 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यूपी के मैनपुरी जिले के ग्राम धर्मांगदपुर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ फरीदाबाद के रतिराम मार्ग पर रहकर सब्जी की ठेली लगाता है। चार मार्च की दोपहर करीब 12:30 बजे उसका छोटा भाई 28 वर्षीय संजीव कुमार अपने एक परिचित से मिलने के लिए डबुआ कॉलोनी में रतिराम मार्ग स्थित शुक्ला आटा चक्की के पास जगदीश पंडित की डेयरी के नजदीक गया था। इसी दौरा...