वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। जैतपुरा क्षेत्र के अमरपुर मढ़िया इलाके में होली पर पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी और लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मनीष सोनकर का कहना है कि पांच मार्च की रात साढ़े 10 बजे वह अपने घर के सामने होली का जश्न मना रहे थे। राजकुमार सोनकर अपने पुत्र मोनू सोनकर, रवि सोनकर, सूरज सोनकर, आजाद सोनकर और रिश्तेदार प्रदीप सोनकर के साथ पहुंचे। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने चाकूबाजी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उधर, सूरज सोनकर का आरोप है कि राजेंद्र सोनकर, आशीष सोनकर, मनीष सोनकर, सतीश सोनकर, नत्थू सोनकर और करन सोनकर उर्फ बबलू ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इसमें वह और उनके पिता राजकुमार को गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.