अमरोहा, मार्च 8 -- होली पर हुई मारपीट के बाद दो बिरादरी के लोगों के आमने-सामने आने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मायापुरी निवासी लक्की पुत्र स्व.वीर सिंह अपने दोस्त सोनू यादव के साथ होली के दिन सड़क से निकल रहा था। आरोप है कि वहां खड़े कौशल, कुलदीप, तनुज गोला, शंकर गोला व प्रदीप निवासी मायापुरी से दोनों का विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों बिरादरी के लोगों के बीच मारपीट के अलावा धारदार हथियार चले थे, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मारपीट के आरोपी कौशल, कुलदीप, तनुज गोला, शंकर गोला व प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.