जौनपुर, मार्च 5 -- खुटहन (जौनपुर)। ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में पति से विवाद होने के बाद मायके गई पत्नी होली पर नहीं आई तो पति ने फांसी पर लटक कर इहलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ने थाने में तहरीर देकर मौत का जिम्मेदार अपनी भाभी को बताया है। ईश्वरपुर सलहदीपुर निवासी 26 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र राम अवध के परिजनों का कहना था कि लगभग एक सप्ताह पूर्व शैलेन्द्र का अपनी पत्नी शीलम देवी से किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी, जिससे नाराज होकर शीलम मायके चली गई। इस बीच शैलेन्द्र उसे वापस लिवा आने के लिए ससुराल भी गया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। होली के दिन उसने उसे कई बार फोन कर वापस घर आने को कहा फिर भी वह नहीं मानी तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। तीन भाइयों में दूसरे नं...