उरई, मार्च 10 -- उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र ग्राम गढ़र में सोमवार देर शाम को फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। जबकि, पूरा परिवार खेत पर काम करने गया था और वापस लौटने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। नवविवाहिता होली पर मायके आई थी और महज तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रोगी थी, जिसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र निवासी रामजी ने 24 वर्षीय बेटी दीपा की शादी तीन माह पहले इटावा के थाना चकर नगर ग्राम हनुमंतपुर के आदित्य कुमार से की थी। होली पर वह मायके गढ़र आई हुई थी। पिता रामजी ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका कई सालों से ग्वालियर में इलाज चल रहा था। सोमवार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.