मेरठ, मार्च 5 -- कंकरखेड़ा के पठानपुरा में होली पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मामूली कहासुनी के बाद हुए बवाल में बीच बचाव कराने आए बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। 20-25 आरोपियों ने पहले पीड़ित पक्ष पर हमला किया और जमकर पथराव किया। इस दौरान बुजुर्ग को गंभीर चोट आई और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। कंकरखेड़ा के पठानपुरा गांव निवासी आकाश टेंपो चलाता है। बुधवार को होली पर दोपहर 1.30 बजे आकाश नशे की हालत में अपना टेंपो लेकर गली से बाहर जा रहा था। इसी दौरान राजकुमार के घर के बाहर पिकअप खड़ा हुआ था और आधा रास्ता बंद था। पिकअप हटाने के दौरान आकाश और राजकुमार की कहासुनी हो गई। उस समय तो आकाश चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद अपने करीब 20-25 साथियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.