नागपुर, मार्च 5 -- होली के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां नागपुर जिले में एक महिला ने अपने पोते पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चे से उस पर गलती से थोड़ा पेंट डाल दिया था। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में दर्द से कराहते बच्चे को इधर उधर भागते देखा जा सकता है। घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया। यह घटना तीन मार्च को आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो है। पुलिस के मुताबिक 4 वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर पेंट से भरी स्प्रे बोतल लेकर खेल रहा था।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसने गलती से अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर पेंट छिड़क दिया, जो खौलता पानी बाल्टी में भर रही थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया, गुस्से...