हाथरस, मार्च 2 -- हाथरस। बकाया मानदेय की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन नगर पालिका परिषद में तैनात आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे और सफाई कार्य ठप रखा है। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों ने इगलास अड्डा स्थित नगर पालिका के वाहन स्टेंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एक माह का मानेदय खाते में आने और फरवरी माह का जल्द ही मानदेय उपलब्ध कराए जाने का अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। नगर पालिका परिषद में तैनात आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को जनवरी माह से मानदेय नहीं मिला है। शासन ने होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी तक सभी कर्मचारियों को वेतन और मानदेय देने के आदेश दिए थे। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने जनवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.