अमरोहा, मार्च 3 -- होली पर्व के मद्देनजर बैंक बंद रहने से लोगों को नकदी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक अवकाश के कारण सोमवार को एटीएम पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई एटीएम पर लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। त्योहार के चलते लोगों को खरीदारी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए रुपये की जरूरत रही। बैंक बंद होने के कारण लोग एटीएम के माध्यम से ही रुपये निकालने के लिए पहुंचे। इस दौरान शहर के प्रमुख एटीएम पर भीड़ अधिक रही। कुछ स्थानों पर एटीएम में नकदी खत्म होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा, जबकि कई लोग दूसरे एटीएम की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। ग्राहकों का कहना है कि त्योहार के समय एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े और जरूरत के समय किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.