वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि दो दिन बाद होली का पर्व है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से मिलें, उन्हें होली की शुभकामनाएं दें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटा हो। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी मतदाता को नोटिस मिली हो तो उसका कारण जानें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रपत्र बीएलओ के पास जमा कराएं। धर्मपाल सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के जिला प्रभारियों, बीएलए-1 वाराणसी जिला एवं महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ सर्किट हाउस में अलग-अलग बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.