बदायूं, मार्च 3 -- बिसौली। होली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कड़े तेवर अपनाए हैं। विधायक ने विद्युत विभाग के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी को स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई शासन की मंशा और रोस्टर के अनुकूल सुनिश्चित की जाए। सोमवार को विधायक आशुतोष मौर्य ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली के उल्लास में बिजली की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र की जनता को निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई या बिना कारण कटौती की गई, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने एक्सईएन को यह भी निर्देश दिए कि जर्जर तारों और फाल्ट की शिकायतों को तत्काल दूर करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.