सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। होली पर्व को लेकर क्षेत्र में उमंग और उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर गांवों तक उल्लास छाया हुआ है। शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी जगह-जगह गश्त कर रही है। त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ से रौनक छाई हुई है। अबीर-गुलाल व कपड़ों की दुकानों पर लोगों की ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में परंपरागत रूप से सोमवार को होलिका दहन किया गया। लोगों ने सुखी लकड़ियां, उपले व कृषि अवशेषों से बनी होलिका में अग्नि प्रज्जवलित कर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। महिलाओं ने होलिका की पूजा की और समाज में फैले बुराई को खत्म करने की कामना की। नगर के विभिन्न चौक-चौराहे पर होलिका दहन स्थलों को भव्य रूप से सजाया गया। सनातन धर्म को मानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.