बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। होली पर बाजार में धूम है। खरीदारों में उल्लास है। कारोबारी खुश है। हर ओर खरीद फरोख्त का माहौल बना हुआ है। शनिव को स्कूलों में छुट्टी हुई तो बच्चे भी होली की मस्ती में रंग गए। सबसे अधिक गहमागहमी रंगों के साथ किराना बाजार और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रही। गारमेंट की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं को बनारस की साड़ी तो पुरुषों को अलीगढ़ के कुर्ते पसंद आ रहे हैं। जबकि युवा पीढ़ी बदलते दौर में आनलाइन कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक परिधानों से दुकाने सजी हुई हैं तो तेजी से बढ़ रही खरीदारों की भीड़ से दुकानदार भी उत्साहित दिख रहे हैं। पिचकारी से लेकर हर्बल गुलाल व रंगों की खरीदारी बढ़ गई है। फागोत्सव को यादागार तरीके से मनाने के लिए बाजार दमक रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों से लेकर होली पर ...