लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- होली त्योहार पर बाजार में खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ी। इससे शहर में कई जगहों पर जाम के हालात बने। कई बार जाम के हालता बने। इससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि ज्यादा देर तक जाम नहीं लगा। वहीं बाजार में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मेन रोड सहित कई बाजार में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। वाहन पार्किंग पुराना एसपी बंगला परिसर सहित अन्य स्थलों पर बनाए गए। होली पर खरीदारी के लिए रविवार को लोग बाजार पहुंचे। अवकाश होने के कारण सुबह से ही बाजार में भीड़ रही। शहर की मेनरोड, अस्पताल रोड, संकटा देवी चौराहा, गुरुनानक चौक के पास कई बार जाम के हालात बने। बाजार के लिए पहुंचे लोग जाम में फंस गए। हालांकि ज्यादा देर तक जाम के हालात नहीं रहे इससे लोगों को राहत मिली। जाम न लगे इसको लेकर प्रशासन ने पहले ही तैयारियां की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.