गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली के आगमन के साथ ही शहर के बाजार रंगों और उत्साह से सराबोर हो उठे हैं। सोमवार को होलिका दहन के साथ रंगों के इस पर्व की शुरुआत हो गई। बुधवार को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरा बाजार रंग-गुलाल और पिचकारी से पटा पड़ा है। खरीददारी के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अबीर-गुलाल और रंग-पिचकारी के साथ साथ राशन, कपड़े, मिठाई आदि की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लग रही है। लोग त्योहार से पहले ही आवश्यक सामान की खरीदारी में जुटे हैं ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। सोमवार को शहर के बड़ा चौक, गांधी चौक, मुस्लिम बाजार, काली बाड़ी चौक, मकतपुर चौक, कचहरी चौक, टावर चौक सहित सभी प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। शाम ढलते...