धनबाद, मार्च 2 -- होली के आगमन के साथ ही शहर के बाजार रंगों और उत्साह से सराबोर हो उठे हैं। सोमवार को होलिका दहन के साथ रंगों के इस पर्व की शुरुआत होगी और बुधवार को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में उमड़ रही भीड़ इसका प्रमाण है। अबीर-गुलाल और रंग-पिचकारी के साथ साथ राशन, कपड़े, मिठाई आदि की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लग रही है। लोग त्योहार से पहले ही आवश्यक सामान की खरीदारी में जुटे हैं ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। शहर के बैंक मोड़, पुराना बाजार, सरायढेला, हीरापुर, पार्क मार्केट, बरटांड़, पुलिस लाइन, मेमको मोड़ समेत सभी प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। शाम ढलते-ढलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सामान्य दुकानों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.