फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद। बाजारों में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानों से लेकर रेडीमेड, शूज व दालमोठ विक्रेताओं के यहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। महंगाई का असर भी बाजार पर नहीं है। भीड़ के बीच शहर के लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को शहर के रेलवे रोड, नेहरू रोड, घुमना बाजार, साहबगंज चौराहा, पक्कापुल, बीबीगंज, सेठ गली, स्टेट बैंक रोड, लालसराय, भोलेपुर, कोतवाली रोड फतेहगढ़ व चूड़ी वाली गली फतेहगढ़ समेत अन्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लिंजीगंज व मन्नीगंज में परचून दुकानों पर खरीददारी करने के लिए ग्राहकों का हुजूम उमड़ा। होली पर बनाए जाने वाले पकवानों को लेकर लोग काजू, बादाम, मैदा, चीनी, बूरा व अन्य सामग्री खरीद रहे ...