रुडकी, मार्च 2 -- होली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में सोमवार को भी खासा उत्साह देखने को मिला है। बीटीगंज, सिविल लाइंस, रामनगर, मोहनपुरा के बाजार रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजे नजर आए। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। बच्चे अपनी पसंद की पिचकारी, गुब्बारे और रंग खरीदने में जुटे रहे। बीटीगंज में रंग-गुलाल की दुकान चलाने वाले व्यापारी राजीव गोयल ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में बेहतर बिक्री हो रही है। लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह है। ग्रहण का बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बल्कि ग्रहण के चलते ग्राहकों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे खरीदारी बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...