बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। होली पर दूरदराज आवागमन करने वाले यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला किया है। यह बसें 10 दिनों तक बदले रूटचार्ट के हिसाब से अलग-अलग मार्गों पर यात्रियों को लेकर आवागमन करेंगी। इसके लिए चालक परिचालक व अन्य कर्मियों को अतिरिक्त कार्य करने की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली पर बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों को पर्व मनाने के लिए जाते हैं। ट्रेनों के पहले से ही सीट फुल होने की वजह से रोडवेज बसें ही यात्रियों के आवागमन का सहारा होती हैं। लिहाजा महत्वपूर्ण पर्व पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए निगम की ओर से 30 अतिरिक्त बसों के संचालन की कार...