लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। विकास नगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक अपनी बहन के घर से होली के त्योहार पर मिलने के बाद स्कूटी से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण युवक का सिर डिवाइडर से टकरा कर फट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालू अड्डा हजरतगंज निवासी रवि सिंह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था होली के अवसर पर वह बुधवार को अपनी बहन गुंजा से मिलने विकास नगर गया था। बहन के घर कुछ समय बिताने के बाद रवि शाम करीब चार बजे स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह कुर्सी रोड स्थित पैलेस के पास पहुंचा, तभी अचानक उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.