हापुड़, मार्च 3 -- होली पर बसों में सफर करने के लिए मंगलवार को दिनभर आपाधापी मची रही। यहां बस स्टैंड एवं चौराहों पर यात्री बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। वहीं यात्रियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने अतिरिक्त बसें चलाई। तीन दिन पूर्व हापुड़ डिपो के अधिकारियों द्वारा यात्रियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बस सेवा चलाई, लेकिन अब होली पर घर लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। जिसके चलते मंगलवार को दिनभर विभिन्न रुटों पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो गई। लोकल एवं लंबे रुटों की बसों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसका पूरा ध्यान रखा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.