हापुड़, मार्च 1 -- होली के मद्देनजर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लोकल एवं लंबे रुटों की बसों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं, हापुड़ डिपो ने अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी है। होली को लेकर यात्रियों को आगमन तेजी से शुरू हो गया है। जिसके मद्देनजर रोडवेज के विभिन्न रुटों पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। यहां दिल्ली से विभिन्न शहरों तक जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। रोडवेज के अधिकारियों ने विभिन्न रुटों पर अतिरिक्त बसें चला दी हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...