कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। होली पर घर जाने वाले यात्रियों का हुजूम शनिवार दोपहर बाद सेंट्रल स्टेशन और बस अड्डे पर पहुंचा। झकरकटी बस अड्डे पर देरशाम दिल्ली से रोडवेज बसें फुल होकर आईं, जबकि यहां से दिल्ली, आगरा बसों में कम लोड रहा। वहीं, हरदोई, झांसी, महोबा, बांदा और पूर्वांचल रूटों की बसें फुल होकर गईं। सेंट्रल स्टेशन के हर प्लेटफार्मों पर शाम चार से देररात तक भीड़ रही। वहीं सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस की टीमें भी मुस्तैद रहीं। शाम लगभग चार बजे खजुराहो जाने वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हुई तो जनरल कूपों में चढ़ने को भीड़ उमड़ी। कमोवेश यह हाल प्रतापगढ़ इंटरसिटी, आगरा इंटरसिटी, चौरीचौरा एक्सप्रेस, राप्तीसागर, बाड़मेर और नंदनकानन एक्सप्रेस के कूपों का दिखा। रविवार से बुधवार तक लगातार अवकाश है। इस कारण नौकरीपेशा लोगों की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.