पीलीभीत, मार्च 3 -- पूरनपुर। सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी द्वारा एक होटल में होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की सदस्य पूनम गुप्ता, शशि खंडेलवाल, डिंपी गुप्ता, अंजू मिश्रा तथा मीना रस्तोगी के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुलाल लगाकर सभी सदस्यों के स्वागत एवं होली की शुभकामनाओं के साथ हुई। इसके बाद फूलों की होली खेलकर उत्सव को पारंपरिक और सांस्कृतिक रंग दिया गया। प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी खन्ना, कल्पना गुप्ता तथा खुशबू गुप्ता विजेता रहीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी और रंग के पैकेट उपहार स्वरूप वितरित किए गए, ताकि वे भी होली का पर्व खुशियों के साथ मना सकें। क्लब अध्यक्ष कल्पना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.