रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रंगों के इस पर्व के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन सेवा को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उत्साह के साथ-साथ सावधानी भी बरतें और जरूरत पड़ने पर तुरंत संबंधित आपात सेवाओं से संपर्क करें। इस वर्ष होली 04 मार्च को मनाई जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली हैं। लोगों से केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से बचने, हर्बल व प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने, आंखों और त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.