सीवान, मार्च 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। होली में घर आने वाले प्रवासियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी जाएगी। जिले में 10 से 27 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया गया था इस अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता द्वारा 14 दिनों तक घर-घर जाकर व 3 दिन बूथ लगाकर लक्षित लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी गयी थी। अब छूटे हुए लोगों दवा खिलाने के लिए एक सप्ताह तक मॉप-अप राउंड चलाया जायेगा। इसके साथ हीं होली में घर आने वाले प्रवासियों को भी विशेष अभियान के तहत फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी जाएगी। इसको लेकर अपर निदेशक सह फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्यामा राय के द्वारा पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। 15 मार्च तक चलेगा मॉप-अप राउंड भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल की गाइडलाइ...