हरिद्वार, मार्च 5 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कड़च्छ मोहल्ले में होली के दिन पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बेटे शिव प्रताप आदित्य राठौर के साथ मारपीट हो गई। हमलावरों ने ईंट, चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, शिव चार मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे कड़च्छ मोहल्ले में रविदास मंदिर के सामने देशराज राठौर की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि अचानक प्रवीण कुमार किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस आया। उसके हाथ में ईंट और चाकू था। आते ही उसने हमला कर दिया, जिससे शिव की नाक पर चोट आई। शोर-शराबा होने पर प्रवीण का पिता राजू और भाई प्रदीप भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और मिलकर मारपीट की। बीच-बचाव के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.