बुलंदशहर, मार्च 5 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह ककोड़ रोड पर पूजा कर लौट रहे युवक की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने परशुराम चौक पर शव रखकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी के आश्वासन पर करीब आधा घंटे बाद जाम खोला। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सिकंदराबाद नगर की गुर्जर कालोनी निवासी रोहित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उसका भाई अनिल (40 वर्ष) गांव जोली से सिकंदराबाद आ रहा था। वह सिकंदराबाद से गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही उसका भाई सरेस मिल के निकट पहुंचा। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशो...