गोपालगंज, फरवरी 28 -- बरौली, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बरौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों, व्यवसायियों तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। थाना क्षेत्र में कदम कदम पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में लगातार गश्त लगाएंगे। थानाध्यक्ष कुमारी अल्का सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.