शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने 151 लोगों को उनके खोए मोबाइल लौटाकर त्योहार का तोहफा दिया। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी राजेश द्विवेदी ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ितों ने थानों में मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल पर सूचना दी थी। इसके बाद एसपी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण के निर्देशन में सर्विलांस सेल और एसओजी को मोबाइल बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 151 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने राहत जताई। कई लोगों ने कहा कि होली से पहले फोन मिलना उनके लिए उपहार जैसा है। बरामदगी टीम में सर्विलांस सेल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.