शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर संवाददाता। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल 35 लख रुपए के मोबाइल बरामद किए हैं वही होली के त्यौहार पर एसपी ने 151 लोगों को मोबाइल वापस किया है। चोरी होने के बाद मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिल गए। मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ितों ने एसपी के सामने पेश होकर अपना मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था वही कुछ लोगों ने पोर्टल से मोबाइल खोने की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके बाद जिले में गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के निर्देशन में मोबाइल बरामदगी की जिम्मेदारी सर्विलांस सेल और एसओजी को दी थी इसी क्रम में पुलिस ने अभी तक 151 मोबाइल बरामद कर लिए जिनकी कीमत 35 लख रुपए बताई गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने सोमवार को पुलिस ...