फिरोजाबाद, मार्च 5 -- यूपी में फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव में होली के दिन रार में मारपीट और पथरबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया। घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पुत्र विशेश्वर सिंह निवासी विकास बाजार नगला खंगर 2 मार्च छोटी होली की शाम को अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सतेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह, रोहित पुत्र सिंह, गौरव पुत्र सतेन्द्र सिंह, सत्यम पुत्र जितेन्द्र कुमार ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। जब सतेंद्र ने अभद्रता ...