हापुड़, फरवरी 25 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में होली पर्व को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। कोतवाली क्षेत्र में इस वर्ष 89 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.