अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। होली को लेकर नगर निगम पेयजल आपूर्ति भरपूर करेगा। नगर निगम जलकल विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। मेयर प्रशांत सिंघल ने जलकल विभाग के अफसरों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जलकल विभाग को होली से एक दिन पहले व होली वाले दिन सभी नलकूप को क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बाजार में होली खेलने को लेकर नगर निगम सड़क किनारे रखे जाने वाले ड्रम व बर्तनों में पानी भरने का काम करेगा। बाजार में इसके लिए टैंकर लगाए जाएंगे। जलकल परिसर में 15 टैंकर आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखे जाएंगे। जिन वार्डों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति है वहां पर अभी से फीडबैक लिया जा रहा है। होली पर सुबह, दोपहर व शाम को आपूर्ति पानी की दी जाएगी। आवश्यकता के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.