नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर पांच दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में 1.90 लाख यात्रियों ने सफर किया है। यह संख्या बीते साल इस अवधि में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या के मुकाबले लगभग दस हजार कम है। अधिकारियों के अनुसार अब त्यौहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों के लिए बसे अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। शनिवार और रविवार को लौटने वाले यात्रियों की बसों में भीड़ रहने की संभावना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। डिपो से तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, हाथरस, लखनऊ, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, बिजनौर, फिरोजाबाद, बरेली, सहारनपुर समेत अन्य शहरों के लिए बस सेवा शामिल है। होली पर यात्रियों को सफर की बेहतर सुविधा देने के लिए 28 फरवरी से नौ मार्च तक प्रोत्साहन योजन...