नई दिल्ली, मार्च 2 -- होली पार्टी होस्ट करने पर सबसे ज्यादा कंफ्यूजन यही रहता है कि खाने के मेन्यू में किन चीजों को शामिल करें और किन चीजों से बचें। बहुत से लोग इस पार्टी में ड्रिंक मेन्यू बहुत अच्छा रखना चाहते हैं ताकि तेज धूप में हर कोई हाइड्रेटेड रहे और रिफ्रेश भी महसूस करें। इस तरह की फीलिंग के लिए आप पल्स टॉफी और हाजमोला से बनने वाली इस ड्रिंक को ट्राई कर सकते हैं। ये एक वायरल ड्रिंक है जिसे आप इस होली एक बार बनाकर पिएं।वायरल ड्रिंक को बनाने की सामग्री इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कम से कम 15 से 20 हाजमोला, 15 से 20 पल्स टॉफी, पसंद की सॉफ्ट ड्रिंक, बर्फ के टुकड़े, नींबू के स्लाइस और सर्व करने के लिए पुदीना पत्ती।ड्रिंक बनाने की विधि इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले टॉफी और हाजमोला का पाउडर बनाना होगा। इसके लिए एक अखली में हाजमोल...