शाहजहांपुर, मार्च 1 -- होली का पर्व तीन दिन बाद है। इसको लेकर शाहजहांपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गुझिया, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स और सूखी मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शाहजहांपुर, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, बंडा, खुटार, मदनापुर, मिर्जापुर, कलान समेत विभिन्न शहरों में होली से करीब दो सप्ताह पहले ही कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। मिठाई कारोबारियों के अनुसार इस बार मावा गुझिया, काजू गुझिया और ड्राई फ्रूट गुझिया की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा काजू कतली, सोहन पापड़ी, बेसन लड्डू, मठरी और विभिन्न प्रकार की नमकीन की थोक खरीद हो रही है। ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश की बिक्री में भी 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के दौरान गिफ्ट पैक की मांग भी काफी बढ़ जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.