मैनपुरी, फरवरी 28 -- बिजली विभाग ने होली के त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। जनपद के 56 बिजलीघरों पर दो-दो कुल 112 बिजली टीमें निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगाई गई हैं। ये टीमें चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। जहां से भी शिकायत आएगी, तत्काल निस्तारण किया जाएगा। शनिवार को अधीक्षण अभियंता बरनाहल पहुंचे और बिजली केंद्र पर स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने एक्सईएन तृतीय हंसराज कौशल के साथ उपखंड कार्यालय बरनाहल का निरीक्षण किया। एसडीओ सुधीर सिंह को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि होली पर्व पर विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जरूरी कार्य दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.