अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। होली के त्योहार को देखते हुए विद्युत विभाग ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं और अवर अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी क्षेत्र में अनावश्यक कटौती न हो। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर, जर्जर लाइन या ढीले तारों की समस्या है, वहां विशेष अभियान चलाकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई हो सके। होली पर रंग और उल्लास के बीच बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही ह...