सिद्धार्थ, मार्च 3 -- सिद्धार्थनगर। चार मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। त्योहार पर किसी को भी शुद्ध पेयजल के साथ बिजली कटौती का संकट न झेलना पड़े इसका जिम्मेदारों ने इंतजाम कर दिया है। 24 घंटे शुद्ध पेयजल व बिजली की सप्लाई शहरियों को मिलती रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि होली के मौके पर पेयजल की आपूर्ति 24 घंटे होगी। पंप आपरेटरों को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है कि सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। बिजली विभाग के एक्सईएन ज्ञान प्रकाश ने बताया कि 24 घंटे अनवरत बिजली की सप्लाई जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने बताया कि लाइन मैंस को अलर्ट कर रखा गया है कि अगर कहीं से फॉल्ट की सूचना आती है तो उसे तत्काल ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.