अमरोहा, मार्च 3 -- होली पर जिले के शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल मुताबिक निर्बाध आपूर्ति को लेकर बिजली विभाग ने तैयारी पूर कर ली है। वहीं होली खेलने के लिए शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी। नगर पालिका के सभी 22 नलकूपों से 24 घंटे पेयजलापूर्ति की जाएगी। आपात स्थिति के लिए नगर पालिका ने 16 जेनरेटरों का इंतजाम किया है। होली पर बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं की संबंधित विभागों ने तैयारी कर ली है। शेड्यूल मुताबिक आपूर्ति के लिए जिले के सभी 70 बिजलीघरों पर इतने ही जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजलीघरों पर जेई के अलावा दो लाइनमैन व दो तकनीकि स्टाफ को तैनात किया गया है। विभाग ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 400 केवी के सात ट्रांसफार्मरों की अलग से व्यवस्था की गई है। इनमें गजरौला व हसनपुर वितरण खंडों पर दो-दो व अमरोहा में तीन जेन...