बुलंदशहर, फरवरी 26 -- होली के उल्लास के बीच यदि सेहत बिगड़ी, तो घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। सीएमओ ने जिले के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। होली के दौरान जिला अस्पताल समेत देहात क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। होली के त्योहार के दौरान अक्सर सड़क दुर्घटनाओं, लड़ाई-झगड़े और रंगों से होने वाली एलर्जी के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए इमरजेंसी वार्डों में बेड की संख्या आरक्षित रखी जाए। विशेषकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट रहेगा। इसके अलावा सीएमओ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर जरूरी दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। एंटी-एलर्जिक दवाओं, आई ड्रॉप्स और पट्टी-मरहम का पर्याप्त स्टॉक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.