लखनऊ, फरवरी 28 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास की ओर से राणा प्रताप मार्ग स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर में भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक चेतना दीपयज्ञ ने नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण सादगी से होली मनाने का संकल्प दिलाया। लोगों से अपील की कि होली के पावन पर्व को बिना नशे के मनाया जाए। यज्ञ में भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, विमर्श रस्तोगी, गायत्री परिवार के जोन प्रमुख अतुल सिंह और डॉ. अरविंद निगम ने पूरे विधि-विधान से आहुति देकर विश्व की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस मौके पर 5100 दीप प्रज्जवलित किए गए। समारोह में भक्तिमय भजनों की रस सरिता प्रवाहित हुई। भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक चेतना दीपयज्ञ मे सुनील वैश्य, ज्ञान किशोर श्...