नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। होली पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। शराब पीकर और लापरवाही से वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए राजधानी की सड़कों पर चार हजार से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी की सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात पुलिस ने प्वाइंट बना रखे हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर चार से पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वे शराब पीकर वाहन चलाने, बाइक पर तीन ट्रिपलिंग करने वालों और हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान के साथ हिरासत में लेने तक की कार्रवाई की जाएगी। चालान और सजा का प्रावधान 1- नशे में वाहन चलाने पर : दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.