अयोध्या, फरवरी 27 -- अयोध्या, संवाददाता। रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही नमकीन के दुकानों की रौनक बढ़ गयी है। पर्व के दौरान गुझिया के साथ-साथ मठरी और दालमोठ की बिक्री खूब होती है। जुड़वा शहर के बड़े मॉल, मिठाई की दुकानों और किराना स्टोर्स से लेकर मुख्य बाजारों की पटरी पर मौजूद दुकानदारों तक, हर जगह विभिन्न प्रकार की नमकीन से सजे स्टॉल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। होली की थाली में जहां गुझिया का पारंपरिक स्थान है, इसके साथ में मठरी, दालमोठ, नमकपारे, और सेव जैसी नमकीनों को सजाने की परम्परा रही है। इस कारण अन्य त्यौहारों की तुलना में होली पर्व पर नमकीन की बिक्री खूब होती है। बाजार में इसकी तैयारी काफी पहले से होने लगती है। छोटे कुटीर उद्योग से लेकर मिठाई के कारखानों में विभिन्न प्रकार की मठरी, नमकीन व नमकपारा का निर्माण होली के 15 दिन पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.