सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर का बाजार पूरी तरह रंग और स्वाद में डूब गया है। होली के करीब आने के साथ नमकीन और पकवानों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी हुई है। लोग घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों के लिए सामग्री खरीदने में जुटे हैं। बाजार में मखाना मिक्स, मूंगदाल, कश्मीरी काजू, नवरंग, आलू भुजिया, मक्का सेव, भाखड़ बडी, बादाम लच्छा, पनीर भुजिया, काजू दालमोंठ और विभिन्न ब्रांड के स्वादिस्ट नमकीनों की भरमार है। इसके अलावा सादी व मसाला मठरी, नमक पारा, मसाला साखें, मसाला समोसा और खस्ता जैसे पारंपरिक नमकीन लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ब्रांडेड नमकीन की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। कई प्रतिष्ठानों पर पैक्ड आइटम की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.